अमरनाथ यात्रा: जम्मू से 1,490 तीर्थयात्रियों का 27वां जत्था रवाना, अब तक 3.86 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Edited By Updated: 29 Jul, 2025 11:10 AM

27th batch of 1 490 pilgrims leaves from jammu for amarnath yatra

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं का 27वां जत्था रवाना हुआ। 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र स्थल के दर्शन के लिए कुल 1,490 श्रद्धालु तड़के भगवती नगर आधार शिविर से सुरक्षा घेरे...

नेशनल डेस्क: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं का 27वां जत्था रवाना हुआ। 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र स्थल के दर्शन के लिए कुल 1,490 श्रद्धालु तड़के भगवती नगर आधार शिविर से सुरक्षा घेरे में यात्रा पर निकले। 38 दिवसीय इस यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हुई थी, और अब तक 3.86 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव के प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस जत्थे में 1,262 पुरुष, 186 महिलाएं और 42 साधु-साध्वियां शामिल हैं। तीर्थयात्रियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की सुरक्षा में रवाना किया गया। यह जत्था कुल 61 वाहनों में सवार होकर सुबह 3:25 से 3:57 के बीच जम्मू से रवाना हुआ।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 5.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए थे। इस वर्ष की तीर्थयात्रा 9 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सुरक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं की पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!