AAP के 7 बागी सांसदों को BJP में शामिल होने की मिली मंजूरी, राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या 113 हुई

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 11:24 AM

aap suffers major setback merger of 7 rebel mps approved

दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने 'आप' के 7 बागी सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद उच्च सदन...

नेशनल डेस्क: दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने 'आप' के 7 बागी सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद उच्च सदन (राज्यसभा) के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

PunjabKesari

राज्यसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

राज्यसभा द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, अब ये सातों नेता सदन में भाजपा के सदस्य के रूप में जाने जाएंगे। इस विलय के बाद राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 113 हो गई है (जिसमें 5 मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं)।

PunjabKesari

कौन-कौन से सांसद हुए शामिल?

भाजपा का दामन थामने वाले सांसदों की सूची में 'आप' के कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं:

·         राघव चड्ढा

·         संदीप कुमार पाठक

·         हरभजन सिंह

·         स्वाति मालीवाल

·         अशोक कुमार मित्तल

·         विक्रमजीत सिंह साहनी

·         राजिंदर गुप्ता

केजरीवाल के लिए बड़ी चुनौती

एक साथ सात सांसदों का पाला बदलना अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए एक गंभीर संकट माना जा रहा है। राज्यसभा चेयरमैन की मंजूरी मिलने का मतलब है कि अब इन सांसदों पर दल-बदल विरोधी कानून के तहत सदस्यता जाने का खतरा भी कम हो गया है, क्योंकि यह एक बड़े सामूहिक गुट का विलय है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!