Aaj Ka Good Luck (27th April 2026) : आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 07:12 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ऑफिस में बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आज शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

Aaj Ka Good Luck (27th April 2026) : आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। हिंदू मास वैशाख, तिथि एकादशी नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा, आज का योग है ध्रुव और करण विष्टि। आज के खास दिन पर सूर्य मेष राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। आज का दिन में विशेष मोहिनी एकादशी और सिद्धिलक्ष्मी जयन्ती है। आज के दिन और खास बनाने के लिए विष्णु जी के और माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके मंत्रों और नामों का जाप करें। 

आज का गुडलक
आज मोहिनी एकदाशी और सिद्धिलक्ष्मी जयन्ती के दिन " ॐ नमो भगवते वासुदेवाय " और ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नमः॥ मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद बना रहेगा और जीवन में खुशियों की बहार छाई रहेगी। 

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ऑफिस में बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। आज शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। परिवार में चल रही आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। 
उपाय- माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। 

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में फायदा होने के योग बन रहे है। कामकाज के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
उपाय- विष्णु जी के नामों का जाप करें। 

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे जातकों को और मेहनत करने की आवश्यकता है। सेहत सही रहेगी।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़ाव करें। 

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रेहगा। लंबे समय से अटका पैसा वापिस मिल सकता है। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। किसी से भी बहस करने से बचें। बुखार हो सकता है, ध्यान रखने की ज़रूरत है।
उपाय- पार्टनर को गुलाबी वस्तुएं गिफ्ट में दें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा अपना कारोबार शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। कोई भी निर्णय आज जल्दबाज़ी में न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।  
उपाय- तुलसी को जल दें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होने के योग है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सर्दी लग सकती है, ठंडी चीजों से परहेज़ करें।
उपाय- घर पर कुबेर यंत्र रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कामकाज में राहत रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। व्यापार में कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय- कच्ची हल्दी का स्पर्श करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। घर में किसी बड़े के साथ लड़ाई-झगड़ा करने से बचे है। व्यापार करने वालों को आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन थोड़ा सुस्ती भरा रहेंगा। किसी की भी बातों में आकर पैसों से जुड़ा कोई फैसला न लें। कुछ नया करने के बारे में सोच रहे है तो परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव महसूस कर सकते है।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में इत्र चढ़ाएं। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा  रेहगा। घर पर मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा हो जाएगा। भाई-बहन के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। युवाओं को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सेहत सही रहेगी।  
उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शत्रु आज आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रेहगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!