मुंबई में इमारत गिरने से 10 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 01:29 PM

3 story building collapses in mumbai

दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में आज एक पांच मंजिला रिहाइशी इमारत ध्वस्त हो गई जिसमें 10 व्यक्ति मारे गए, 12 घायल हो गए और आशंका है कि कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं।

मुंबई: दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में आज एक पांच मंजिला रिहाइशी इमारत ध्वस्त हो गई जिसमें 10 व्यक्ति मारे गए, 12 घायल हो गए और आशंका है कि कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि जेजे अस्पताल के नजदीक पकमोडिया सड़क पर स्थित इस इमारत के भूतल पर 12 कमरे और छह गोदाम बने हुए थे। यह इमारत सुबह करीब साढ़े आठ बजे ध्वस्त हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद दमकल सूत्रों के मुताबिक, ‘‘करीब नौ परिवार इमारत में रहते थे। मलबे में 30 लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’ बृहन्मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘‘हमारे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को इमारत गिरने की सूचना सुबह करीब 8 बज कर 40 मिनट पर मिली। हमने फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए तुरंत दमकल कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा। हमें मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 12 लोगों को जेजे अस्पताल ले जाया गया है।

जोन एक के डीसीपी मनोज शर्मा ने बताया, ‘‘फंसे हुए लोगों की सही संख्या के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है। बचाए गए लोगों को जेजे अस्पताल ले जाया गया है।’’ इस बीच, दमकल विभाग के सूत्रों ने सूचना दी है कि हादसे में एक बुजुर्ग दंपत्ति सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। दमकल कर्मचारियों की मदद से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 45 सदस्यीय एक टीम बचाव अभियान चला रही है। यह भी ज्ञात नहीं है कि यह इमारत एमसीजीएम के दायरे में स्थित खतरनाक इमारतों की सूची में शामिल थी या नहीं। शहर में मूसलाधार बारिश के दो दिन बाद हुयी इस घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि बारिश की वजह से इमारत को नुकसान हुआ होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!