दिल्ली में कोरोना के 5,482 नए मामले, 98 और मरीजों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 27 Nov, 2020 11:16 PM

5 482 new cases of corona in delhi 98 more patients died

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 5,482 नए मामले सामने आए वहीं 98 मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही शहर में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,909 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां संक्रमण दर 8.51 फीसदी है। इससे पहले बृहस्प

नई दिल्लीः दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 5,482 नए मामले सामने आए वहीं 98 मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही शहर में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,909 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां संक्रमण दर 8.51 फीसदी है। इससे पहले बृहस्पतिवार को यह दर 8.65 फीसदी और बुधवार को 8.49 फीसदी थी। 
PunjabKesari
दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि एक दिन पहले 28,100 आरटी-पीसीआर जांच और 36,355 रैपिड एंटीजन जांच समेत 64,455 जांच किए गए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 नवंबर को रिकॉर्ड 8,593 नए मामले सामने आए थे। वहीं 18 नवंबर को सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत हुई। बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,56,744 हो गई, जिनमें से 5,09,654 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में अब 38,181 लोगों का उपचार चल रहा है। 
PunjabKesari 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!