Edited By Monika Jamwal,Updated: 25 Jul, 2019 03:19 PM
श्रीनगर से सटे सुमुरबुग इलाके में आज सुबह आसमानी बिजली गिरने से पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए।
श्रीनगर (मजीद) : श्रीनगर से सटे सुमुरबुग इलाके में आज सुबह आसमानी बिजली गिरने से पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए। ये मजदूर ईंट भ_े में काम करते थे। घायलों को उपजिला अस्पताल पांपोर ले जाया गया जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें श्रीनगर के एस.एच.एम.एस. अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्रीनगर शहर व उसके साथ लगते पहाड़ी इलाकों में पिछले चौबीस घंटे से बारिश जारी है। कई इलाकों में बिजली की कडक़ ही है।
सुमरबुग गांव में ईंट के भ_े के नजदीक ही यह प्रवासी लोग झोंपड़ी बनाकर रहते हैं। सुबह अचानक आसमानी बिजली झोंपडिय़ों पर गिरी और इस हादसे में पांच मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। वहां रहने वाले लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पांपोर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। घायलों में दो की हालत काफी गंभीर थी। आसमानी बिजली गिरने से वे दोनों बुरी तरह से झुलस गए हैं।
डाक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद तुरंत श्रीनगर एसएचएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दोनों मजूरों का इलाज चल रहा है। डाक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत पहले से बेहतर है परंतु अभी वे स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कह सकते।