Edited By ,Updated: 09 Apr, 2016 05:00 PM
मध्य प्रदेश के भाेपाल में घर के बाहर अपनी मां के साथ सो रहीं 2 मासूम बच्चियों के साथ जाे हुअा, उसने पूरे इलाके में दहशत का माहाैल पैदा कर दिया है।
भोपालः मध्य प्रदेश के भाेपाल में घर के बाहर अपनी मां के साथ सो रहीं 2 मासूम बच्चियों के साथ जाे हुअा, उसने पूरे इलाके में दहशत का माहाैल पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, होशंगाबाद के शांति नगर स्थित बस्ती में देवेंद्र कहार और उनकी पत्नी कांती बाई अपने 7 बच्चों के साथ रहते हैं।
शुक्रवार रात करीब 2 बजे उनकी 5 महीने की बेटी प्रिया और 2 साल की परी को सुअर पास के नाले में घसीट कर ले गए। सूअराे ने 5 महीने की प्रिया का सिर और धड़ चबा डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। अगले दिन सुबह जब 5 बजे परी के रोने की आवाज आई, तब मां ने देखा कि 2 साल की गंभीर हालत में है। घटनास्थल से प्रिया का सिर्फ हाथ व एक पैर मिला है।
हादसे के वक्त पिता देवेंद्र अपने बड़े बेटे बलराम के साथ अपनी तरबूज की दुकान पर सो रहे थे। घर में कांती बाई अपने बच्चों लक्ष्मण, रंजीत, किरण, प्रिया और परी के साथ सो रही थी।