Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 11:57 PM
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को सुबह पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में 5 महिलाओं समेत 7 नक्सली मारे गए। गढ़चिरौली के कल्लेद गांव के एक जंगल में सुबह सात बजे के करीब यह झड़प उस समय हुई जब महाराष्ट्र पुलिस की विशेष माओवादी विरोधी इकाई सी-60...
गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को सुबह पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में 5 महिलाओं समेत 7 नक्सली मारे गए।
गढ़चिरौली के कल्लेद गांव के एक जंगल में सुबह सात बजे के करीब यह झड़प उस समय हुई जब महाराष्ट्र पुलिस की विशेष माओवादी विरोधी इकाई सी-60 कमांडो का एक दस्ता नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। गश्ती टीम ने कल्लेद के निकट वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई।