किश्तवाड़ में दर्दनाक सडक़ हादसा, 18 लोग घायल

Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Jun, 2019 01:38 PM

accident in kishtwar 18 injured

पहाड़ी क्षेत्र किश्तवाड़ में एक बार फिर दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। शनिवार को सडक़ दुर्घटना में करीब 18 लोग घायल हो गये।

जम्मू : पहाड़ी क्षेत्र किश्तवाड़ में एक बार फिर दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। शनिवार को सडक़ दुर्घटना में करीब 18 लोग घायल हो गये। हादसा फोगमोड़ क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक मिनी बस सडक़ पर लुढक़ गई। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य चलाया और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पिछले कुछ वर्षों से पहाड़ी क्षेत्रों में सडक़ दुर्घटनाएं काफी बढ़ी हैं। तीखे मोड़ होने के कारण अकसर गाड़ी चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठते हैं। वहीं पुरानी गाडिय़ां, ओवरलोडिंग और तेज गति भी दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!