शादी की जिद पर अड़े प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, श्मशान के पास पड़े मिले, युवक की मौ'त

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 11:29 PM

adamant on getting married the lovers took a dreadful step

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कथित तौर पर जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजनों के विरोध के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कथित तौर पर जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजनों के विरोध के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि दुमझेड़ा ग्राम की रहने वाली 18 वर्षीय युवती और नल्हेड़ा ग्राम निवासी अंकुर (19) एक-दूसरे से प्रेम करते थे तथा शादी करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी लेकिन बाद में युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए।

अधिकारी ने बताया कि रविवार देर शाम दोनों दुमझेड़ा गांव में शमशान घाट के पास एक खेत में पहुंचे और जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि जहर खाने के बाद अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार को उपचार के दौरान अंकुर की मौत हो गई और युवती का उपचार अभी जारी है। चौहान ने बताया कि अब तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!