Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2026 10:31 AM

Stock Market Astrology: 31 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद 1 अगस्त को शुक्र राशि बदल कर सिंह राशि से कन्या राशि में आ गए हैं। शुक्र पहले राहु और केतु के मध्य फंसे हुए थे जबकि अब राशि बदल कर मंगल और शनि की दृष्टि में आ गए हैं। क्योंकि मंगल ने भी 2...
Stock Market Astrology: 31 जुलाई को बाजार बंद होने के बाद 1 अगस्त को शुक्र राशि बदल कर सिंह राशि से कन्या राशि में आ गए हैं। शुक्र पहले राहु और केतु के मध्य फंसे हुए थे जबकि अब राशि बदल कर मंगल और शनि की दृष्टि में आ गए हैं। क्योंकि मंगल ने भी 2 अगस्त को राशि बदल ली है और मंगल अब बुध के साथ मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और चौथी दृष्टि के साथ शुक्र को देख रहे हैं।
इसके अलावा इस सप्ताह 5 अगस्त को बुध राशि बदल कर कर्क राशि में चले जाएंगे और गुरु के साथ युति करेंगे। सूर्य का गोचर 3 अगस्त से अश्लेषा नक्षत्र में हो रहा है। कुल मिला कर ग्रह स्थिति बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रही है क्योंकि वक्री शनि का मांग के केंद्र में आना वैश्विक स्थितियों को ज्यादा प्रभावित करेगा। जिससे कच्चे तेल की कीमतों पर असर होने के साथ-साथ बाजार भी प्रभावित होंगे। इसके बावजूद बाजार उतार-चढ़ाव के बाद तेजी के साथ बंद हो सकते हैं।
3 अगस्त को चन्द्रमा शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में मीन राशि में शनि के ऊपर गोचर करेंगे, लिहाजा ओपनिंग पर बाजार अस्थिर रहेगा। सुबह 9.51 बजे चन्द्रमा उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा इस समय तक बाजार की चाल का इंतजार करना चाहिए क्योंकि इसके बाद ही बाजार का ट्रेंड सैट होगा। इस दिन हमें मैटल, इंफ्रा, मशीन टूल से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
4 अगस्त को जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के ऊपर से गोचर करेंगे। सुबह 10 बजे चन्द्रमा रेवती के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे, लिहाजा यह टाइम साइकिल बाजार के लिहाज से अहम है। यहां से बाजार की दिशा बदल सकती है इसलिए इस समय के दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दौरान हमें आई.टी. सैक्टर के अलावा बैंकिंग, प्रिंटिंग, पब्लिकेशन से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
5 अगस्त को चन्द्रमा सुबह मेष राशि में अश्वनी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 9.39 बजे नक्षत्र का चरण बदल कर अश्वनी नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे। लिहाजा बाजार खुलने पर इस समय का इंतजार करें और इसके बाद बाजार की दिशा तय होने पर ही कोई ट्रेड लें। इस दिन आई.टी. सैक्टर के अलावा कम्युनिकेशन और डिफैंस सैक्टर के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
6 अगस्त को चन्द्रमा सुबह भरणी नक्षत्र में मेष राशि में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है। दोपहर 2.30 बजे चन्द्रमा नक्षत्र का चरण बदल कर चौथे चरण में आ जाएंगे, लिहाजा आखिर घंटे में बाजार की चाल बदल सकती है। इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें ब्यूटी, लग्जरी, एंटरटेनमैंट और एफ.एम.सी.जी. सैक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
7 अगस्त को चन्द्रमा सुबह कृतिका नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 1.07 बजे नक्षत्र चरण बदल कर चौथे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा हमें दोपहर के बाद बाजार की चाल में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन पब्लिक सैक्टर से जुड़ी कंपनियों के अलावा डिफैन्स और एफ.एम.सी.जी. और बैंकिंग सैक्टर के शेयरों पर फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है।
Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728