हादसे के बाद भाई बहन में बदला पति पत्नी का रिश्ता, महिला ने शेयर की अपनी कहानी

Edited By Radhika,Updated: 29 Jan, 2024 11:42 AM

after the accident the relationship between husband and wife

सोशल मीडिया पर अक्सर ही हैरान करने वाली और अजीबो-गरीब वीडियोज़ सामने आते हैं। हालिया ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ रिश्ता ही बदलते हुए भाई बना लिया।

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर अक्सर ही हैरान करने वाली और अजीबो-गरीब वीडियोज़ सामने आते हैं। हालिया ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ रिश्ता ही बदलते हुए भाई बना लिया। जानते हैं कि क्या है ये पूरा वीडियो और क्या है इनकी कहानी-

क्रिस नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां उसने अपने पति को भाई बना लिया है। महिला के अनुसार 16 साल की उम्र में अपने पति ब्रैंडन से प्यार हुआ था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लव लेटर लिखने शुरू किए।

PunjabKesari

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस और ब्रैंडन दोनों ने अगस्त 2006 में शादी कर की। शादी के 2 साल बाद क्रिस के पति ब्रैंडन का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान उसकी जान तो बच गई लेकिन वह दो महीने तक कोमा में रहे। कई महीनों तक उनकी फिजिकल थेरेपी हुई। उन्हें ब्रेन इंजरी हुई, जिसके बाद वे व्हीलचेयर पर आ गए। ब्रैंडन को चलने फिरने में, बोलने में दिक्कत आने लगी। याद्दाश्त कमजोर हो गई। इतनी मुसीबतों के बाद उनके रिश्ते में बदलाव आने शुरू हो गए।

PunjabKesari

याद्दाश्त कमजोर होने के कारण ब्रैंडन ने अपनी पत्नी क्रिस को प्यार से छोटी बहन कहना शुरू कर दिया और क्रिस भी अपने पति को भाई मानने लगीं। उन्होंने टिकटॉक पर अपनी शेयर की। उन्होंने बताया कि, 'मुझे लगता है कि भाई शब्द हमारे रिश्ते को बेहतर तरीके से परिभाषित करता है.' रिश्ते में बदलाव के बाद भी क्रिस ने हमेशा ब्रैंडन का ध्यान रखना जारी रखा। हालांकि उन्होंने एक्सीडेंट के दो साल बाद यानी 2010 में जीवन में आगे बढ़ने का फैसला लिया। वे अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहती थी इसलिए उन्होंने 2014 में जेम्स के साथ दूसरी शादी की। जिनसे वे ऑनलाइन मिली थी। जेम्स सिंगल पिता थे। उन्होंने क्रिस के साथ साथ ब्रैंडन को भी अपने जीवन में स्वीकार किया। अब तीनों एक ही घर में साथ रहते हैं।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!