Edited By Yaspal,Updated: 06 Jan, 2021 05:35 PM
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को उम्मीद जताई कि किसान संगठनों से शुक्रवार को होने वाली बातचीत मे विवाद का समाधान निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आंदोलनकारी किसान संघ भी किसानों की भलाई सोचेंगे और समाधान के लिए सक्रिय...
नेशनल डेस्कः केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को उम्मीद जताई कि किसान संगठनों से शुक्रवार को होने वाली बातचीत मे विवाद का समाधान निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आंदोलनकारी किसान संघ भी किसानों की भलाई सोचेंगे और समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बता दें कि बीते करीब 40 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर सैकड़ों किसान केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। सरकार के साथ उनकी अब तक सात दौर की वार्ता हो चुकी है, जिसमें किसान संगठनों की आधी मांगें मान ली गई हैं, जबकि तीनों कानूनों को वापस लेने व एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने की मांग पर गतिरोध कायम है। इस मामले में सरकार व संयुक्त किसान मोर्चा अपने-अपने दावों पर अडिग हैं।
8 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चे व सरकार के बीच आठवें दौर की वार्ता होगी। इसे देखते हुए कृषि मंत्री तोमर ने समाधान की उम्मीद जताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम किसानों की भलाई के लिए वचनबद्ध हैं। हम उन लोगों से भी मिलेंगे जो इन कानूनों का समर्थन कर रहे हैं और उनसे भी मिलेंगे जो इनका विरोध कर रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि इन कानूनों का विरोध कर रहे संगठन किसानों की भलाई के बारे में सोचेंगे और समाधान निकालने में सक्रिय रहेंगे।