Edited By ,Updated: 12 Aug, 2016 03:07 PM
अगर अाप भी Indian Air Force के विमान में उड़ान भरने का सपना रखते हैं, ताे अब अापका ये सपना जल्द ही पूरा हाे सकता है।
नई दिल्लीः अगर अाप भी Indian Air Force के विमान में उड़ान भरने का सपना रखते हैं, ताे अब अापका ये सपना जल्द ही पूरा हाे सकता है। जी हां, अब आप भारतीय वायुसेना के विमान में अंडमान-निकोबार तक का सफर कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए अापकाे अपनी जेब भी ढीली करने पडे़गी।
दरअसल, भारतीय वायुसेना ने एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आम नागरिकों के लिए हवाई सेवा शुरू की है। भारतीय वायुसेना का डोर्नियर 228 विमान अब अंडमान-निकोबार के लिए हफ्ते में 2 बार उड़ान भरेगा। सुदूर द्वीपों के साथ कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और संचार तंत्र को बेहतर करने के उद्देश्य से इस आइडिया को लाया गया है। ये एयरक्राफ्ट पोर्टब्लेयर को कार निकोबार और कैंपबेल बे से आपस में जोड़ेगा। ये एक बार में 10 सवारियों को ले जाएगा।
गौरतलब है कि डोर्नियर 228 विमान का इस्तेमाल अब तक सिर्फ़ रक्षा बलों के लिए होता था। इस विमान को आपातकालीन स्थिति में ही आम नागरिकों के लिए लाया जाता रहा है। यह पहला मौका होगा, जब आम नागरिक वायुसेना के इस विशेष विमान में उड़ान भरेंगे।