Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2018 10:53 PM
निजी विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया की कोलकाता से बागडोगरा जा रही उड़ान में चार घंटे से अधिक की देरी हुई। इस उड़ान के यात्रियों की चालक दल सदस्यों व अन्य कर्मचारियों से बहस भी हुई। इंडियन आयल कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक दीपांकर राय भी इस उड़ान में...
गुवाहाटी: निजी विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया की कोलकाता से बागडोगरा जा रही उड़ान में चार घंटे से अधिक की देरी हुई। इस उड़ान के यात्रियों की चालक दल सदस्यों व अन्य कर्मचारियों से बहस भी हुई।
इंडियन आयल कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक दीपांकर राय भी इस उड़ान में सवार थे। उन्होंने एयर एशिया के कर्मचारियों द्वारा ‘ गैर - पेशेवर ’ व्यवहार की शिकायत की। राय ने मीडिया को बताया कि यात्रियों को डेढ़ घंटे तक विमान में बिठाए रखा गया। इसके बाद उन्हें उतरने के लिए मजबूर किया गया। वहीं कंपनी के बयान में उड़ान में देरी को स्वीकार करते हुए खेद जताया गया है। कंपनी का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते उड़ान में साढ़े चार घंटे देरी हुई।