Edited By Seema Sharma,Updated: 04 Jan, 2019 11:53 AM
अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार सुुबह ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद दिया और लिखा कि 2015 विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, माकन का इस्तीफा गांधी ने गुरुरवार को स्वीकार किया। माकन ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से, कांग्रेस कवर करने वाले मीडिया से एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी से मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए हृदय से आभार।
माकन का राजनीतिक सफर
- 2003-04 के दौरान दिल्ली विधानसभा के स्पीकर चुने गए थे।
- मात्र 39 साल में विधानसभा के स्पीकर चुने गए माकन देश के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष रहे।
- दिल्ली में साल 2015 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था।
- प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों में सदर बाजार सीट से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे।
- साल 2004 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से सांसद चुने गए थे। इस चुनाव में माकन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन को हराया था।
- 2009 के लोकसभा चुनाव में माकन ने इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल को हराया था।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में माकन भाजपा की मीनाक्षी लेखी से हार गए थे।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है, दरअसल आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस से हाथ मिलाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह महागठबंधन में शामिल नहीं होगी और अकेले ही लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।