खराब मौसम के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, 19 राज्यों में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Anil dev,Updated: 30 Jun, 2018 11:13 AM

amarnath yatra jammu kashmir devotees

लगातार हो रही बारिश के चलते जम्मू - कश्मीर में भूस्खलन की परेशानी देखने को मिल रही हैं।  जिसको ध्यान में रखते हुए आज अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह  से रोक दिया गया है। जम्मू - कश्मीर में खराब मौसम के चलते श्रद्धालुओं को जम्मू कैंप पर ही रोका गया है।

जम्मू: जम्मू में खराब मौसम के कारण शनिवार को यहां से पवित्र अमरनाथ की यात्रा स्थगित कर दी गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मौसम प्रतिकूल होने की वजह से जम्मू के भगवतीनगर यात्री निवास आधार शिविर से अमरनाथ श्रद्धालुओं के नये जत्थे को यात्रा की अनुमति नहीं दी गयी। नए जत्थे को यात्रा की अनुमति देने से पहले बारिश के कारण पहलगाम और बालटाल में रूके श्रद्धालुओं को रवाना किया जाएगा। इस बीच शुक्रवार को उधमपुर में फंसे अमरनाथ श्रद्धालुओं के जत्थे को शनिवार की सुबह गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
PunjabKesariइसके साथ ही अधिकारियों ने बताया बारिश के कारण बालटाल मार्ग पर जगह-जगह होने वाले भूस्खलनों की वजह से आज इस मार्ग से अमरनाथ यात्रा निलंबित रही। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से काली माता ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी वजह से बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा।
PunjabKesariइसके कारण 5 हजार से अधिक श्रद्धालु बालटाल व पहलगाम आधार शिविर में फंसे हुए हैं, उन्हें मौसम के खुलने का इंतजार है। प्रशासन का मानना है कि यदि लगातार मौसम खराब रहा तो फिर बेस कैंप में और यात्रियों को रखने में दिक्कतें आएंगी, जिसके कारण प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। इस वजह से जम्मू आधार शिविर से भी जत्थे की रवानगी रोकनी पड़ेगी। 
PunjabKesariअधिकारियों ने कहा कि सुबह करीब 6.30 बजे बारिश में ही कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थ यात्री 90 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। बनिहाल-ऊधमपुर सैक्टर में भारी बारिश से पंथाल, नेदगार्ड, डिगडोल और समरोली में आज सुबह भूस्खलन की घटनाएं हुईं। पत्थर गिरने से 260 किलोमीटर लंबा राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। जिसे जवानों ने साफ किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!