अंडमान निकोबार द्वीप में आदिवासियों ने तीरों से मार डाला अमेरिकी नागरिक

Edited By Tanuja,Updated: 21 Nov, 2018 07:15 PM

american killed by protected andaman tribe

अंडमान निकोबार द्वीप में आदिवासी मछुआरों ने तीरों से अमेरिकी नागरिक जॉन एलन चाऊ (27) की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मछुआरे चाऊ को उत्तरी सेंटिनेल द्वीप ले गए थे...

पोर्ट ब्लेयरः अंडमान निकोबार द्वीप में आदिवासी मछुआरों ने तीरों से अमेरिकी नागरिक जॉन एलन चाऊ (27) की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मछुआरे चाऊ को उत्तरी सेंटिनेल द्वीप ले गए थे, जहां सेंटिनेल जनजाति के लोग (सेंटीनलीज) रहते हैं। सातों मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सेंटिनलीज बाहरी दुनिया के संपर्क में रहना पसंद नहीं करते हैं। 2011 में इनकी आबादी 40 आंकी गई थी। इस जनजाति को संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। मछुआरों ने पुलिस को बताया कि वे 14 नवंबर को सेंटिनेल द्वीप पर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हुए।

दो दिन बाद 16 नवंबर को वे पूरी तैयारी के साथ द्वीप पर पहुंचे। उन्होंने अपनी नाव को रास्ते में ही छोड़ दिया और टेंट लगाने का सामान लेकर द्वीप में घुस गए। मछुआरों के मुताबिक, चाऊ ने जैसे ही द्वीप में कदम रखा, मछुआरों ने उन पर धनुष-बाण से हमला कर दिया गया। हमले के बाद भी चाऊ टहलते रहे। चाऊ की हत्या करने के बाद आदिवासी उनके शव को रस्सी से घसीटते हुए समुद्र तट तक ले गए और शव को रेत में दबा दिया। मछुआरों ने बताया कि यह देखकर वे डर गए और भाग खड़े हुए। अगले दिन सुबह मछुआरे दोबारा सेंटिनेल द्वीप पहुंचे तो चाऊ का शव समुद्र किनारे पड़ा दिखा था, लेकिन वे उसे ला नहीं सके।

ऐसे में, मछुआरे पोर्ट ब्लेयर पहुंचे और मामले की जानकारी चाऊ के दोस्त और स्थानीय उपदेशक एलेक्स को दी। एलेक्स ने अमेरिका में रहने वाले चाऊ के घरवालों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से मदद मांगी। अमेरिकी अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने सातों मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकारियों ने चाऊ का शव खोजने के लिए हेलिकॉप्टर भेजे, लेकिन वे सेंटिनलीज के हमले की वजह से द्वीप में उतर नहीं सके। एलेक्स ने बताया कि पिछले कई साल में चाऊ कई बार अंडमान आ चुके थे। चाऊ खुद भी उपदेशक थे, जो सेंटिनलीज से बातचीत करके उनका धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे। लोगों ने बताया कि उच्चस्तरीय पहुंच और अनुमति के बाद ही कोई भी व्यक्ति अंडमान निकोबार के प्रतिबंधित क्षेत्र में जा सकता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!