राजस्थान के सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत खेमे को झटका !

Edited By Yaspal,Updated: 13 Jul, 2020 08:55 PM

amidst the political crisis in rajasthan the ashok gehlot camp was shocked

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच गहलोत सरकार को झटका लगा है। राजस्थान की भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वे विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में भाग नहीं लेंगे। पहले इन दोनों विधायकों का समर्थन...

जयपुरः राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच गहलोत सरकार को झटका लगा है। राजस्थान की भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वे विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में भाग नहीं लेंगे। पहले इन दोनों विधायकों का समर्थन अशोक गहलोत सरकार को था। BTP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विधायकों को इस पूरे घटनाक्रम से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अगर दोनों विधायकों ने पार्टी की ओर से जारी व्हिप को अनदेखा किया तो पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही है। ये निर्देश पार्टी ने एक पत्र जारी कर दिए हैं। दोनों विधायकों ने पहले अशोक गहलोत की सरकार को समर्थन दिया था।
PunjabKesari
इधर  राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच बढ़ती रार के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के बाद पार्टी विधायकों को जयपुर के होटल फेयरमोंट में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पालयट पार्टी में बगावत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सचिन पायलट के करीबी सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!