अमित शाह की ममता को चुनौती- चाहे हो जाए गिरफ्तारी जरूर जाऊंगा बंगाल

Edited By vasudha,Updated: 02 Aug, 2018 05:24 AM

amit shah challenge to mamata

असम के नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) पर मचे घमासान के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दी है। शाह ने बुधवार को कहा कि वह निश्चित रूप से कोलकाता जाएंगे, अगर ममता बनर्जी को उन्हे गिरफ्तार करवाना है...

नेशनल डेस्क: असम के नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) पर मचे घमासान के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दी है। शाह ने बुधवार को कहा कि वह निश्चित रूप से कोलकाता जाएंगे, अगर ममता बनर्जी को उन्हे गिरफ्तार करवाना है तो करवा सकती हैं।
PunjabKesari
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे कोलकाता जाने की अनुमति दी जाती है कि नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं निश्चित रूप से कोलकाता जाऊंगा। बता दें कि अमित शाह 11 अगस्त को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस रैली के लिए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दो लाख युवाओं को एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया है। भाजपा के महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम पहले से तय था। अमित शाह कोलकाता में ममता बनर्जी पर निशाना नहीं साधेंगे बल्कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हमला बोलेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं को जागरूक करेंगे।
PunjabKesari

बता दें कि गत 30 जुलाई को एनआरसी का फाइनल ड्रॉफ्ट सार्वजनिक किया गया। इस ड्रॉफ्ट के मुताबिक नागरिकता के लिए आवदेन करने वाले 3.29 करोड़ लोगों में से 2.89 करोड़ लोगों को देश का नागरिक बताया गया है। इस ड्रॉफ्ट के अनुसार करीब 40-41 लाख लोगों की नागरिकता संदिग्ध हो गई है। ममता बनर्जी एनआरसी का ​कड़ा विरोध कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे देश में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो जाएगी।
PunjabKesari

कोलकाता पुलिस ने अमित शाह की रैली को दी अनुमति  
वहीं कोलकाता पुलिस ने अमित शाह की 11 अगस्त को प्रस्तावित रैली को आज मंजूरी दे दी। भाजपा युवा मोर्चा ने आरोप लगाया था कि शाह की रैली को लेकर कोलकाता पुलिस की तरफ से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने रैली को मंजूरी दे दी। कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि एक राजनीतिक दल को 11 अगस्त को अनुमति नहीं देने के सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों का हमें पता चला। यह स्पष्ट किया जाता है कि आग्रह पर रैली की अनुमति दे दी गई है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!