ऑफ द रिकॉर्डः कर्नाटक में अमित शाह का ‘प्लान’ कैसे हुआ विफल

Edited By Seema Sharma,Updated: 27 May, 2018 08:45 AM

amit shah plan failed in karnataka

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक में भाजपा की जीत के लिए लगभग 6 महीने तक काम करते रहे। वास्तव में उनके चहेते और रेल मंत्री पीयूष गोयल कर्नाटक में एच.डी. देवेगौड़ा तथा उनके बड़े पुत्र रेवन्ना के साथ नियमित रूप से संपर्क बनाए हुए थे। गौड़ा परिवार...

नेशनल डेस्कः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक में भाजपा की जीत के लिए लगभग 6 महीने तक काम करते रहे। वास्तव में उनके चहेते और रेल मंत्री पीयूष गोयल कर्नाटक में एच.डी. देवेगौड़ा तथा उनके बड़े पुत्र रेवन्ना के साथ नियमित रूप से संपर्क बनाए हुए थे। गौड़ा परिवार कांग्रेस से उस समय से नाराज है जब देवेगौड़ा को केन्द्र में प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ किया गया और उनके विरोधी सिद्धरमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया गया। ‘लोकमत’ ने सबसे पहले यह खबर दी थी जब पीयूष गोयल ने मार्च महीने में गौड़ा परिवार के साथ उनके निवास में मुलाकात की। उन्होंने बाद में बताया कि वह देवेगौड़ा के निर्वाचन क्षेत्र में रेलवे परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए गए थे।
PunjabKesari
शाह और गोयल ने गौड़ा परिवार को काफी लुभावनी पेशकश की थी। एक पुत्र को उपमुख्यमंत्री का पद और दूसरे को केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने का आश्वासन दिया। यह गठबंधन चुनाव के बाद होगा। इस समझौते के कारण ही समूचे भाजपा नेतृत्व ने चुनाव अभियान में जनता दल (एस) की कभी आलोचना नहीं की। यहां तक कि प्रधानमंत्री ने देवेगौड़ा की प्रशंसा की। भाजपा ने केवल राहुल और उनकी पार्टी को ही निशाना बनाया।
PunjabKesari
ऐसी भी खबरें हैं कि शाह ने मुम्बई में कुमारस्वामी के साथ मुलाकात की और इस बैठक का आयोजन पीयूष गोयल द्वारा किया गया था। यह फार्मूला बनाया गया कि अगर भाजपा की बहुमत अंक संख्या कम हुई तो वह जद (एस) के साथ गठबंधन करेगी और सत्ता में सांझेदारी बनाएगी लेकिन कुमारस्वामी राहुल गांधी द्वारा शनिवार को की गई लुभावनी पेशकश को अपनाने को तैयार हो गए जिसमें कहा गया कि उनको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!