आनंद महिंद्रा ने आर प्रगनानंद को गिफ्ट की XUV400 EV, सामने आई तस्वीरें

Edited By Radhika,Updated: 14 Mar, 2024 01:26 PM

anand mahindra gifted xuv400 ev to r praggnanandhan pictures surfaced

महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ आनंद महिंद्रा एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। उन्होंने भारतीय शतरंज सनसनी आर प्रगनानंद को आनंद महिंद्रा से उपहार के रूप में एक महिंद्रा XUV400 EV दी है। 18 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में शतरंज रैंकिंग में विश्वनाथन आनंद...

ऑटो डेस्क: महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ आनंद महिंद्रा एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। उन्होंने भारतीय शतरंज सनसनी आर प्रगनानंद को आनंद महिंद्रा से उपहार के रूप में एक महिंद्रा XUV400 EV दी है। 18 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल ही में शतरंज रैंकिंग में विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ वह 2023 में FIDE शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय शतरंज खिलाड़ी भी हैं। प्रग्गनानंद ने डिलीवरी के दौरान अपने माता-पिता के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट कर महिंद्रा चेयरपर्सन को धन्यवाद दिया।

PunjabKesari

आपको बता दें कि महिंद्रा XUV400 EV को जनवरी 2024 में मॉडल वर्ष अपडेट किया गया था। इसमें कई सारी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। अपडेटेड महिंद्रा XUV400 EV में बड़ी 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-ज़ोन एसी, एक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग शामिल हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एक रियर पार्किंग कैमरा दिया है।

PunjabKesari

महिंद्रा XUV400 EV की कीमत 15.49 लाख रुपये से 19.39 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और टाटा नेक्सन ईवी से है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!