दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस, ट्रैवल हिस्ट्री भी, संपर्क में आए शख्स में दिखे ये लक्षण

Edited By Seema Sharma,Updated: 27 Jul, 2022 09:43 AM

another case of monkeypox in delhi

मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के संदेह में एक व्यक्ति को यहां लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक व्यक्ति की उम्र 30 से 40 साल के बीच है।

नेशनल डेस्क: मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के संदेह में एक व्यक्ति को यहां लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक व्यक्ति की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। वह राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों में से नहीं है। उसका विदेश यात्रा का इतिहास है। सूत्रों ने कहा कि रोगी के शरीर पर चकत्ते और घाव मिले हैं। उसके नमूनों को राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे भेजा गया है।

 

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले एक शख्स ने शरीर में दर्द की शिकायत की है, वो मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीज के संपर्क में आया था। शख्स की निगरानी की जा रही है और अन्य लक्षणों की भी जांच की जा रही है। बता दें कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह दूसरा केस है। इससे पहले भी एक मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमित मरीज को LNJP अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जहां उसका इलाज अभी जारी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!