हैदराबाद में 10 दिसंबर को खुलेगा Apple का पहला रिटेल स्टोर, जानें क्या कुछ होगा खास

Edited By Updated: 26 Nov, 2026 11:43 AM

apple s first retail store in hyderabad will open on december 10

कंपनी ने बताया कि भारत में उसके कामकाज के लिहाज़ से हैदराबाद एक खास जगह रखता है। यहां पहले से ही ऐप्पल की रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) टीम और रिटेल कस्टमर केयर टीम मौजूद हैं।

नई दिल्ली: ऐप्पल ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 10 दिसंबर को हैदराबाद में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलेगा। इसके साथ ही, भारत के सबसे तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी हब में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए कंपनी भारत में अपने फिजिकल रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है। 

'ऐप्पल कुकटपल्ली' नाम का यह नया स्टोर 'लेक शोर-वाई जंक्शन मॉल' में स्थित होगा। यह भारत में ऐप्पल का सातवां और तेलंगाना में पहला रिटेल स्टोर होगा। कंपनी ने कहा कि इस स्टोर का खुलना भारत में उसकी विस्तार रणनीति का एक और अहम पड़ाव है। यहां ग्राहकों को ऐप्पल के सभी प्रोडक्ट्स, सर्विसेज़, टेक्निकल सपोर्ट और स्टोर के अंदर होने वाले एजुकेशनल सेशन की सुविधा मिलेगी। आईफोन बनाने वाली इस कंपनी ने स्टोर के बाहरी डिज़ाइन का भी खुलासा किया है। इसमें एक चमकदार बैकग्राउंड पर 'मोती' (pearl) से प्रेरित ऐप्पल का लोगो लगा है, जो हैदराबाद की 'मोतियों के शहर' (City of Pearls) के रूप में मशहूर पहचान को सम्मान देता है। 

कंपनी ने बताया कि भारत में उसके कामकाज के लिहाज से हैदराबाद एक खास जगह रखता है। यहां पहले से ही ऐप्पल की रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) टीम और रिटेल कस्टमर केयर टीम मौजूद हैं। इस नए स्टोर में ऐप्पल के लेटेस्ट डिवाइस और सर्विसेज़ देखने को मिलेंगी। साथ ही, यहां स्पेशलिस्ट, टेक्निकल एक्सपर्ट और बिजनेस टीमों की मदद भी उपलब्ध होगी। ग्राहक कंपनी के 'टुडे एट ऐप्पल' (Today at Apple) प्रोग्राम में भी हिस्सा ले सकेंगे, जिसमें फोटोग्राफी, वीडियो बनाने, ड्रॉइंग और डिवाइस के इस्तेमाल से जुड़े फ्री सेशन शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, वह मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे में मौजूद अपने मौजूदा स्टोरों के अलावा अपने रिटेल नेटवर्क का और भी विस्तार करेगी। 

कंपनी का कहना है कि यह नया स्टोर भारतीय बाजार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी फिजिकल रिटेल स्टोर, ऑनलाइन सेल्स चैनल और कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज़ के जरिए ग्राहकों के साथ अपना जुड़ाव और मजबूत करना चाहती है। स्टोर खुलने से पहले, ऐप्पल ने हैदराबाद की थीम पर आधारित डिजिटल कंटेंट जारी किया है। इसमें खास वॉलपेपर, स्टिकर और शहर की संस्कृति से प्रेरित एक म्यूजिक प्लेलिस्ट शामिल है। कंपनी ने बताया कि 'ऐप्पल कुकटपल्ली' 10 दिसंबर को शाम 5 बजे ग्राहकों के लिए खुल जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!