Edited By Yaspal,Updated: 27 May, 2018 12:28 AM
राजस्थान से दिल्ली आ रही एक ट्रेन में सेना के एक अधिकारी ने एक महिला से आज कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि सेना के सूबेदार ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
नई दिल्लीः राजस्थान से दिल्ली आ रही एक ट्रेन में सेना के एक अधिकारी ने एक महिला से आज कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि सेना के सूबेदार ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। वह कोटा से दुरंतो एक्सप्रेस से राष्ट्रीय राजधानी पहुंची।
पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि सूबेदार ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी और उसने खुद को एक शौचालय में बंद कर बचाया।
उन्होंने बताया कि ट्रेन के शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचने पर उसने शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।