Edited By ,Updated: 24 Jan, 2015 03:30 AM
वरिष्ठ महिला पत्रकार नलिनी सिंह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या के मामले में पूछताछ की गई।
नई दिल्ली : वरिष्ठ महिला पत्रकार नलिनी सिंह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या के मामले में पूछताछ की गई।
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस उपायुक्त प्रेम नाथ की अगुवाई में जांच टीम ने नलिनी को सरोजनी नगर पुलिस थाने में बुलाया था। यहां उनसे एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। नलिनी ने बताया, ‘‘मैं करीब 80 मिनट तक उनके (पुलिस) पास रही। पुलिस से यह मेरी पहली मुलाकातथी।’’