Edited By ,Updated: 23 Feb, 2015 06:43 AM
जी.टी. रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा के निकट कार में सवार 3 युवकों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की और फिर उसकी बहन से छेडख़ानी की।
करनाल (लाम्बा): जी.टी. रोड स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा के निकट कार में सवार 3 युवकों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की और फिर उसकी बहन से छेडख़ानी की। छेडख़ानी का शिकार हुई युवती के भाई ने अब इसकी शिकायत मधुबन थाना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने कहा है कि शिकायत मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बसताड़ा के रहने वाली युवती के भाई ने बताया कि जब वह अपनी बहन के साथ बस में सवार होकर टोल प्लाजा पर उतरा। उसके बाद वह गांव की ओर पैदल जा रहा था।
पीछे से कार में सवार 3 युवक अचानक उतर आए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर टोल पर काम करने वाले कर्मचारी भी बीच-बचाव में आए। उसके बाद वे फरार हो गए। उसने आरोप लगाया कि उससे मारपीट करने के बाद युवकों ने उसकी बहन से छेडख़ानी की। अब उसने शिकायत पुलिस को की है। उसने बताया कि एक आरोपी कुटेल का रहने वाला है जिसे वह पहचानता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।