भारत की 'टैलेंटेड' महिला नेताओं के आगे फिकी हैं पाकिस्तानी 'ग्लैमरस' नेता

Edited By ,Updated: 10 Mar, 2015 11:36 AM

article

आज हमारे समाज में महिलओं ने पुरुषों के मुताबिक अपने नाम को ज्यादा उंचा किया है। किसी भी फिल्ड की बात करें तो हमेशा महिलाओं का ही नाम सबसे पहले आता है।

जालंधर: आज हमारे समाज में महिलओं ने पुरुषों के मुताबिक अपने नाम को ज्यादा उंचा किया है। किसी भी फिल्ड की बात करें तो हमेशा महिलाओं का ही नाम सबसे पहले आता है। पढ़ाई, सपोर्टस, वैज्ञानिक, तकनीक या राजनिति हो सभी में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है। जहां एक तरफ यह सच है कि राजनीति में महिलाओं ने अपने नाम के झंडे गाड़े है तो वहीं दूसरी तरफ यह भी सच है कि हमारे समाज में महिलाओं को 'अबला' के रूप में भी पेश किया गया है। 

भारतीय राजनीति में महिलाओं की बात करें तो 21वीं सदी में भारत में कई महिलाओं ने बाजी मारी है। भारतीय राजनीति में पुराने समय से ही महिलाओं का दखल रहा है। समय के साथ-साथ हर राजनीतिक दल में महिलाओं की भूमिका बढ़ती गई है। वर्तमान दौर में भी भारतीय राजनीति में महिलाएं आगे रही हैं। वहीं, अगर हम भारत के 'दुश्मन' यानि पाकिस्तान की राजनीति की बात करें तो वहां भी महिलाओं ने राजनीति में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। पाकिस्तान में जहां 'ग्लैमरस पॉलिटिशियन' का दबदबा है, तो वहीं भारत में महिलाएं राजनीति में उतर कर अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हैं। 

*भारत की राजनीति में इन महिलाओं का है दबदबा-

भारत की राजनीति में सबसे वरिष्ठ नेता रही इंदिरा गांधी हो या सबसे कम उम्र में चुनाव लड़ चुकी आम आदमी पार्टी की राखी बिड़लान हो भारतीय राजनीति में संसद से लेकर सड़कों तक महिलाओं का ही बोल-बाला है। भारत की राजनीति में सोनिया गांधी, मीरा कुमार, सुषमा स्वराज, मायावती, ममता बैनर्जी, शीला दीक्षित, प्रतिभा सिंह पाटिल,जयाललिता,वसुंधरा राज,उमा भारती और राबड़ी देवी समेत कई महिलाओं ने राजनीति में अपने नाम का डंका बजाया है। 

1) सोनिया गांधी-सोनिया गांधी का नाम भारत समेत कई देशों की ताकतवर महिलाओं में शामिल है। सोनिया गांधी 1997 से आज तक कांग्रेस अध्यक्ष हैं। 

2) सुषमा स्वराज-भारतीय जनता पार्टी में पुरुषों के मुकाबले सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्री बन महिलाओं की ताकत को बढ़ाया है। 

3) महबूबा मुफ्ती-भारत की सियासत के जाने-माने चेहरों में से एक नाम महबूबा मुफ्ती का है। महबूबा जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष हैं।

4) ममता बनर्जी-पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कई सालों से पश्चिम बंगाल को संभाले रखा है।

5) शीला दीक्षित- शीला दीक्षित एक राजनीतिज्ञ हैं जोकि 1998 से दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सम्बद्ध हैं और दिल्ली में लगातार तीन बार कांग्रेस की सरकारें बना चुकी हैं।

6) प्रतिभा देवी सिंह पाटिल- प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने जुलाई 2007 में भारत की पहली महिला राष्?ट्रपति बन यह साबित कर दिया था कि महिलाएं नीति निर्णायक मुद्दों पर भी आगे रह सकती हैं।

7) मीरा कुमार- कांग्रेस पार्टी की मीरा कुमार ने भी भारतीय संसद में लोकसभा की पहली महिला अध्?यक्ष बनकर एक नई इबारत लिखी है। 

8) मायावती- भारत की एक राजनीतिज्ञ महिला होने के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री रह चुकी हैं। 

 

*पाकिस्तान में 'ग्लैमरस पॉलिटिशियन' का बोल-बाला

पाकिस्तान की राजनीति में महिलाओं की स्थिती 'ग्लैमरस पॉलिटिशियन' से काफी उंची हुई है। भारत के मुकाबले पाकिस्तान की राजनीति में जहांंग्लैमरस ज्यादा और काम कम है तो वहीं, भारत में ग्लैमरस कम और काम ज्यादा है। पिछले दशकों के मुकाबले पाकिस्तान ने काफी फिल्ड में प्रगति की है खासकर युवा आकर्षक महिलाओं द्वारा यंग्सटर्स ने पाकिस्तान की राजनीति में काफी भागीदारी की है। आकर्षक पाकिस्तानी महिला नेताओं की लिस्ट में हिना रब्बानी खार, मरियम नवाज शरीफ ,आयला मलिक बाड़ी,शाहीन कौसर दर, सुमायरा मलिक  समेत पाकिस्तान की राजनीति में कई महिलाएं शामिल है। आईए जानते है 'पाकिस्तानी ग्लैमरस पॉलिटिशियन' की कुछ आकर्षक राजनीति से जुड़ी महिलाओं के बारे में- 

1) हिना रब्बानी खार- आकर्षक पाकिस्तानी महिला नेता के सूची में हिना रब्बानी खार का नाम सबसे उपर है। हिना पाकिस्तान की पहली महिला विदेश मंत्री रह चुकीं है। हीना ने अमरीका की मैसायुसेट्स यूनिवर्सिटीहोटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। हीना जब भारत यात्रा पर आई तो सोशल मीडिया पर इनकी ब्यूटी की भी खूब तारीफ हुई।

2) मरियम नवाज शरीफ- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ पाकिस्तान में खासी पॉप्युलर हैं। मरियम साल 2011 में ऐक्टिव पॉलिटिक्स में आई थीं। 

3) आयला मलिक बाड़ी- सबसे आकर्षक महिला नेता के सूची में  बेहद आकर्षक व्यक्तित्व वाली आयला मलिक बाड़ी का नाम भी शामिल है। आयला पूर्व राष्ट्रपति सरदार फारूक अहमद खान लेघारी के भतीजी है। आयला ने इमरान खान के काम काज से प्रभावित होकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को ज्वाइन किया। आयला 2002-2007 तक आयला पाकिस्तान नेशनल एसेंबली की सदस्य रह चुकी हैं।

4)शाहीन कौसर दर:  सुंदर पाकिस्तानी राजनेताओं में शाहीन कौसर दर को भी शामिल किया गया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी में रहते हुए शाहीन ने महिला प्रकोष्ठ का कार्यभार संभाला।

5) सुमायरा मलिक: आकर्षक पाकिस्तानी राजनीति में सुमायरा मलिक का भी नाम लिया जाता है। सुमायरा मलिक 2002 में नेशनल गठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ी और जीत कर नेशनल असेंबली में पहुंची। इसके बाद 2008 में पाकिस्तान मुस्लिम लीग क्यू के टिकट पर भी चुनाव जीत गई। बाद में नवाज शरीफ की पार्टी में शामिल होकर तीसरी बार जीत दर्ज की थी।

6) सैसुई पलीजो:  पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़ी सैसुई पलीजो प्रोविशियल असेंबली ऑफ सिंध की सदस्य हैं। 

7) कशमला तारीक: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सदस्य और 2001 में संसद के लिए चुनी गई कशमला तारीक पाकिस्तान की राजनीति में काफी दखल रखती हैं। महिला अधिकारों के लिए लड़ती रही कशमला महिलाओं में बेहद लोकप्रिय हैं।

8) शाजिया मारी: पाकिस्तान नेशनल असेंबली की मेंबर शाजिया मारी सिंध बलूच पाकिस्तान की आकर्षक महिला नेता में शामिल है।


बता दें कि पाकिस्तानी राजनीति में चाहे 'ग्लैमरस' भरा हो लेकिन भारत की टैलेंटड महिला नेताओं के आगे फिकी नजर आती है। भारत की राजनीति में हर कदम महिलाओं ने बड़े साहस और उत्साह से अपनी मजबुत जगह बनाई है। संसद से लेकर दुनिया भर में भारत की राजनीतिज्ञ में महिलाओं का नाम हमेशा आगे ही रहेगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!