Edited By ,Updated: 28 Jun, 2015 08:32 PM
एक महिला के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना बिहार के भोजपुर जिला के...
आरा : एक महिला के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना बिहार के भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना अंतर्गत कारीसाथ गांव के समीप हुई। पुलिस उपाधीक्षक विनोद रावत ने बताया कि जगजीवन हाल्ट से उतरकर एक महिला अॅाटोरिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रही थी तभी उसी अॅाटोरिक्शा पर सवार चार अन्य लोग जबरन उसे सडक किनारे एक खेत में ले गए और उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया।
उन्हांेने बताया कि वहां से किसी प्रकार से निकल भागी महिला ने जिला मुख्यालय आरा पहुंचकर मोबाइल पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को अपनी व्यथा सुनाई। विनोद ने बताया कि महिला के बयान पर चार आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पीडिता को मेडिकल जांच के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है।