अरुण जेटली का शॉल का अलग ही था अंदाज

Edited By Pardeep,Updated: 25 Aug, 2019 04:55 AM

arun jaitley s style of shawl was different

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर भी रंग बिरंगी शॉल ओढ़े नजर आ जाते थे। कपड़ों खासकर शॉल, कुर्ता पजामा के ऊपर रंगीन जैकेट पहनने के लिए राजनीतिक गलियारे में जाने जाते थे। अरुण जेटली के निधन पर अपनी स्मृतियां ताजा करते हुए लोकसभा...

नेशनल डेस्क: पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर भी रंग बिरंगी शॉल ओढ़े नजर आ जाते थे। कपड़ों खासकर शॉल, कुर्ता पजामा के ऊपर रंगीन जैकेट पहनने के लिए राजनीतिक गलियारे में जाने जाते थे। 
PunjabKesari
अरुण जेटली के निधन पर अपनी स्मृतियां ताजा करते हुए लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि ‘वे उम्दा इंसान थे। स्मार्ट और बुद्धिमान थे। मैं तो मजाक भी करती थी कि आप इतने स्मार्ट हैं, आप पर तो बहुतसी महिलांए मरती होंगी। (आपकी) पत्नी संगीता को बोलना पड़ेगा कि आप पर ध्यान दें। वे हंसकर कहते थे- ताई आप तो कुछ भी बोलती हो। उन्हें शॉल का बहुत शौक था। उनके पास कई प्रकार की शॉल थीं। मैं अक्सर उनसे कहती थी कि आपकी शॉल चुराने वाली हूं। मैं जानती हूं कि संगीताजी ये शॉल आपके लिए लेकर आती हैं। इस पर वे बस हंस दिया करते थे।’ 

ब्लेजरों के भी थे शौकीन
नये कपड़े पहनने में भी उनकी खास रुचि थी। वे दिन में कई बार कपड़े बदलते थे। वह अपनी गाड़ी में वो कई ड्रेस लेकर चला करते थे। अरुण जेटली से जुड़े लोग मानते हैं कि उन्हें नए- नए कपड़े पहनने का काफी शौक था। भाजपा नेता सुब्रमणयम स्वामी भी अरुण जेटली के ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि जब भी अरुण जेटली विदेशी दौरे पर जाते थे तो वह बेहद ही शानदार लगते हैं। अरुण जेटली किसी बैठक या किसी दौरे में जाते वक्त अक्सर ब्लेजर पहनते थे। खास बात ये है कि वह हर दिन अलग-अलग रंगों के ब्लेजर में दिखाई देते थे। जेटली कभी-कभी कुर्ते में भी नजर आते थे। संसद में बजट पेश करना हो या फिर मीडिया से बातचीत का समय वे अक्सर रंग बिरंगे कुर्ते में सामने आते थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!