असम बाढ़ः मरने वालों की संख्या 133 हुई, करीब 17 लाख लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में

Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Jul, 2020 03:29 PM

assam floods death toll 133 around 17 lakh people affected

असम में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 133 हो गई है। राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बावजूद 21 जिलों के करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा...

नेशनल डेस्कः असम में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 133 हो गई है। राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बावजूद 21 जिलों के करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बारपेटा, कोकराझार और कामरुप जिलों में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 133 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 107 लोगों की मौत बाढ़ जनित घटनाओं में हुई है वहीं 26 लोग की मौत भूस्खलन के कारण हुई है।

PunjabKesari

प्राधिकरण के अनुसार, धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, दरांग, बक्सा, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण जोरहाट, माजुली, शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिलों में 16.55 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गोपालपारा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 4.19 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं वहीं मोरीगांव में 2.63 लाख से ज्यादा और दक्षिण सालमारा में करीब 2.50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

PunjabKesari

मंगलवार तक राज्य के 21 जिलों के 19.81 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित थे। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया। उन्होंने लखीमपुर के ढाकुखाना में चिरोरिया नदी पर बने एक तटबंध का निरीक्षण किया। सोनोवाल ने ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी, जिहाद नदी स्थल का भी दौरा किया जहां बाढ़ से भारी क्षति हुई है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!