हरियाणा-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव आज (पढ़ें 21 अक्टूबर की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 21 Oct, 2019 05:44 AM

assembly elections in haryana maharashtra today

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने के

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में है। इसके साथ ही देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव होगा।  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ‘‘महायुति'' एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा ‘महा अघाड़ी' (मोर्चा) के बीच है।
PunjabKesari
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जाएंगे लद्दाख
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज लेह के दौरे पर जाएंगे। राजनाथ सिंह पूर्वी लद्दाख में एक पुल का उद्घाटन करेंगे, जो चीन से लगी सीमा पर पहुंचने में ट्रेवल टाइम कम करेगा। इसके अलावा वापसी में राजनाथ सिंह पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।
PunjabKesari
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों चुनाव आज
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिये कल यानी आज होने वाले चुनावों के लिये तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के चुनाव आयोग कार्यालय सूत्रों के अनुसार मतदन प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव मैदान में कुल 1168 उम्मीदवार हैं।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज
उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज वोट डाले जायेंगे। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे सम्पन्न होगा हालांकि निर्धारित समय के बाद कतार में लगे लोगों को वोट डालने दिया जायेगा।
PunjabKesari
पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर चुनाव आज
पंजाब की चार सीटों फगवाड़ा, दाखा, मुकेरियां और जलालाबाद पर उपचुनाव के लिए मतदान आज होगा जिसमें 33 प्रत्याशी दौड़ में हैं और सात लाख साठ हजार से ज्यादा मतदाताओं को वोट डालना है। प्रदेश चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
PunjabKesari
बिहार में एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव आज
बिहार में लोकसभा की एक सीट तथा विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा और उपचुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के ‘सेमीफाइनल' के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा की समस्तीपुर और किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया था।
PunjabKesari 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!