ऑस्ट्रेलिया जाने वालों लाखों भारतीयों को झटका, नए वीजा नियमों ने बढ़ाई मुश्किलें

Edited By Updated: 28 Nov, 2026 01:59 PM

australia changed visa rules now return ticket will be mandatory

ऑस्ट्रेलिया ने टूरिस्ट वीजा के नियम सख्त कर दिए हैं। अब पर्यटक वहां पहुंचने के बाद दूसरे वीजा में बदलाव कर रुकने की अवधि नहीं बढ़ा सकेंगे। भारतीय यात्रियों के लिए रिटर्न टिकट जरूरी होगा। वर्ष 2025 में 4.51 लाख भारतीय ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे, ऐसे में...

Melbourne: ऑस्ट्रेलिया घूमने या अपने रिश्तेदारों से मिलने जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने टूरिस्ट वीजा के नियमों में बदलाव करते हुए यात्रियों के लिए शर्तें सख्त कर दी हैं। अब पर्यटक ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए वहां से दूसरे वीजा में बदलाव नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा भारतीय यात्रियों के लिए वापसी का टिकट रखना भी जरूरी होगा। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में करीब 4.51 लाख भारतीय वहां पहुंचे थे। ऐसे में नए नियमों का असर बड़ी संख्या में भारतीय यात्रियों पर पड़ सकता है।


ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद नहीं बढ़ेगा टूरिस्ट वीजा
नए नियमों के तहत टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाने वाले यात्रियों को वीजा में निर्धारित समय के भीतर देश छोड़ना होगा। पहले कुछ शर्तों के साथ पर्यटक ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए दूसरे वीजा के लिए आवेदन कर सकते थे। इसके जरिए वे अपनी रुकने की अवधि बढ़ाने की कोशिश कर सकते थे।  लेकिन अब सरकार ने इस सुविधा पर रोक लगा दी है। यानी टूरिस्ट वीजा लेकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद वहां रहकर वीजा बदलने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय ही अपने लौटने की तारीख और वीजा की वैधता का ध्यान रखना होगा।


भारतीय यात्रियों के लिए रिटर्न टिकट जरूरी
नए नियमों में वापसी के टिकट को भी अहम बनाया गया है। अब भारतीय यात्रियों को ऑस्ट्रेलिया जाते समय रिटर्न टिकट रखना होगा। पहले वापसी का टिकट अनिवार्य नहीं था। हालांकि, यात्रियों को यह साबित करना पड़ता था कि उनके पास वापस लौटने के लिए पर्याप्त पैसे हैं। इस बदलाव के बाद ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीयों को यात्रा से पहले ही आने-जाने की टिकट की व्यवस्था करनी होगी। इससे उन लोगों की यात्रा योजना प्रभावित हो सकती है, जो वापसी की तारीख बाद में तय करना चाहते थे।


2025 में 4.51 लाख भारतीय पहुंचे ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया भारतीयों के लिए लोकप्रिय पर्यटन, शिक्षा और रोजगार गंतव्यों में शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में करीब 3 लाख भारतीय ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 4.51 लाख हो गई। भारतीयों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नए नियम महत्वपूर्ण हो जाते हैं। खासकर वे लोग प्रभावित हो सकते हैं, जो परिवार और रिश्तेदारों से मिलने के लिए टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और वहां अधिक समय रुकने की योजना बनाते हैं।

 

ऑस्ट्रेलिया के वीजा की फीस कितनी है?
ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट वीजा की फीस करीब 15 हजार रुपये से शुरू होती है। वहीं, स्टूडेंट वीजा के लिए लगभग 1.50 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा 26 अक्टूबर से भारत में ऑस्ट्रेलियाई वीजा आवेदन प्रक्रिया के तहत बायोमेट्रिक जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है। इसका मतलब है कि वीजा आवेदन करने वाले यात्रियों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जांच संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ सकती हैं।

 

पहले क्या थे ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट वीजा के नियम?

  •  वीजा बदलने की छूट: कुछ शर्तों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए दूसरे वीजा के लिए आवेदन किया जा सकता था।
  •  रिटर्न टिकट: वापसी का टिकट अनिवार्य नहीं था, लेकिन लौटने के लिए पर्याप्त धन का प्रमाण देना पड़ता था।
  •  रुकने की अवधि: आमतौर पर 3 महीने रुकने की अनुमति मिलती थी। कुछ मामलों में छह या 12 महीने तक रुकने की इजाजत भी दी जाती थी।
  •  पढ़ाई: टूरिस्ट वीजा पर अधिकतम तीन महीने तक पढ़ाई की जा सकती थी।
  •  नौकरी: टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने की अनुमति नहीं थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!