बाबा रामदेव का 'आयुर्वेदिक हुक्का' सोशल मीडिया पर वायरल; बंद नाक और खांसी में राहत का दावा (Video)

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 09:41 PM

baba ramdev s ayurvedic hookah goes viral on social media

आजकल ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्का युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह फेफड़ों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर स्वामी रामदेव का एक वीडियो...

नई दिल्ली: आजकल ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्का युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह फेफड़ों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर स्वामी रामदेव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक आयुर्वेदिक हुक्के के बारे में बता रहे हैं और इसे सेहत के लिए फायदेमंद करार दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्वामी रामदेव एक महिला को हुक्का पिलाते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "देखो ये स्वामी रामदेव ने कौन सा नया हुक्का बार शुरू कर दिया, देखो ये इधर से जल रहा है, ये क्या है ये नाक से निकल रहा है पूरा धुआं..."। रामदेव स्पष्ट करते हैं कि इस हुक्के में कोई तंबाकू या हानिकारक रसायन नहीं हैं, बल्कि इसमें कई तरह की देशी जड़ी-बूटियां शामिल हैं।

आयुर्वेदिक हुक्का बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

स्वामी रामदेव के अनुसार, इस आयुर्वेदिक हुक्के को तैयार करने के लिए निम्नलिखित प्राकृतिक घटकों की आवश्यकता होती है:

  • मुलेठी (एक चुटकी)
  • गाय का घी
  • हल्दी (एक चुटकी)
  • राई (एक चुटकी)
  • काकड़ा सिंगी
  • देसी कपूर

बनाने की विधि

मुलेठी को थोड़ा कूटकर उसमें गाय का घी मिलाया जाता है। इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी और राई मिलाई जाती है। हुक्के की प्लेट पर देसी कपूर रखकर उसे जलाया जाता है। और अंत में इसके ऊपर काकड़ा सिंगी डाली जाती है।

स्वास्थ्य लाभ

स्वामी रामदेव के अनुसार, इन जड़ी-बूटियों का धुआं हुक्के के माध्यम से लेने से बंद नाक तुरंत खुल जाती है। खांसी की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही वात, पित्त और कफ (त्रिदोष) में राहत मिलती है।

तंबाकू और फ्लेवर्ड हुक्के से बचने की सलाह

बाबा रामदेव ने चेतावनी दी है कि ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के में इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग केमिकल्स और तंबाकू स्वास्थ्य को बेहद गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए लोगों को इन हानिकारक चीजों से बचना चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!