वैष्णो देवी यात्रा पर भी बारिश का असर, रोकी गई बैट्री कार सेवा

Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Aug, 2018 04:48 PM

battery car sewa susppended in vaishno devi

जम्मू में दो दिन से लगातार बारिश जारी है।

जम्मू : जम्मू में दो दिन से लगातार बारिश जारी है। विश्व प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा भी इससे अछूती नहीं है। बारिश और भूस्खलन के कारण ताराकोट मार्ग पर यात्रा को रोक दिया गया है। वहीं भवन तक जाने वाली बैट्री कार सेवा को भी स्थगित किया गया है। जानकारी के अनुसार बारी बारिश के चलते हिमकोटी मार्ग पर भी यात्रा को स्थगित किया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए श्राइन बोर्ड ने बैट्री कार सेवा को स्थगित किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मौसम में सुधार के बाद सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी। यात्रियों से भी एहतियात बरतने को कहा गया है।


जम्मू में रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं दो दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का कहर लोगों पर टूटा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रियासी और उधमपुर के बीच का सडक़ मार्ग भी लैंडस्लाइड के कारण बंद कर दिया गया है।PunjabKesari
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!