भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे शहीदों के सपनों को भ्रष्ट नेता चकनाचूर कर रहे हैं - भगवंत मान

Edited By Updated: 23 Mar, 2023 10:24 PM

bhagat singh is shattering the dreams of rajguru and sukhdev

सीएम भगवंत मान लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भगत सिंह चंद्रशेखर और राजगुरु ने जिस भारत का सपना देखा उनके सपनों को हमारे नेताओं ने चकनाचूर कर दिया।

नेशनल डेस्क : सीएम भगवंत मान लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भगत सिंह चंद्रशेखर और राजगुरु ने जिस भारत का सपना देखा उनके सपनों को हमारे नेताओं ने चकनाचूर कर दिया। इन क्रांतिकारियों के विपरीत यह लोग काम कर रहे हैं। मान ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आधी रात को जीएसटी और नोटबंदी लागू किए थे। आधी रात को फाइल साइन कर देते हैं।

प्रधानमंत्री को फाइल साइन करने से पहले अच्छे तरह से पढ़ना चाहिए। मान ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ की और कहा कि हमारे नेता पढ़े लिखे हैं। इनकम टैक्स ऑफिसर रहे हैं। आईआईटी से इंजीनियरिंग पास है। इसीलिए उन्हें पता है कि किस फैसले का क्या असर होगा। कहां पैसा बच सकता है और कहां खर्च किया जाना चाहिए। पूरे देश के लोगों को पता है कि अरविंद केजरीवाल को काम करने आता है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है।

समाज को बांटती है। हम विकास की राजनीति करते हैं स्कूल, कॉलेज और अस्पताल की बात करते हैं। मान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने चंद पूंजीपति दोस्तों के हाथों देश को बेच रहे हैं। बोर्ड, एयरपोर्ट, तेल गैस सभी बड़े बिजनेस दो -चार उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है और इस मुद्दे से देश का ध्यान भटकाने के लिए समाज को बांटा जा रहा है। उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!