अमेरिका में गुरमीत सिंह पर कड़ी कार्रवाई से हड़कंप, धोखाधड़ी से नागरिकता लेने वाले भारतीयों की उड़ी नींद

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 12:53 PM

indian origin taxi driver convicted of rape no longer a us citizen

अमेरिका में भारतीय मूल के गुरमीत सिंह की नागरिकता अदालत ने रद्द कर दी। अधिकारियों के मुताबिक उसने नागरिकता प्रक्रिया के दौरान 2011 के गंभीर अपराध को छिपाया था। इस कार्रवाई से गलत जानकारी, फर्जी पहचान या महत्वपूर्ण तथ्य छिपाकर अमेरिकी नागरिकता हासिल...

New York: अमेरिका में भारतीय मूल के गुरमीत सिंह की अमेरिकी नागरिकता रद्द किए जाने के बाद उन लोगों की चिंता बढ़ सकती है, जिन्होंने कथित तौर पर गलत जानकारी, तथ्य छिपाकर या धोखाधड़ी के जरिए अमेरिकी नागरिकता हासिल की है। अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरमीत सिंह की नागरिकता रद्द होने की पुष्टि की है।गुरमीत सिंह भारत में जन्मा व्यक्ति है, जो 1992 में अमेरिका पहुंचा था। बाद में उसे 2000 में स्थायी निवासी का दर्जा मिला। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, उसने 2011 में एक महिला के साथ गंभीर अपराध किया, लेकिन नागरिकता की प्रक्रिया के दौरान इस अपराध को छिपाया। उसी साल अक्टूबर में उसे अमेरिकी नागरिकता मिल गई।

 

बाद में उसे इस मामले में दोषी ठहराया गया और 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई। अब न्यूयॉर्क की संघीय अदालत ने उसकी प्राकृतिक रूप से मिली अमेरिकी नागरिकता रद्द कर दी है। अदालत के आदेश के मुताबिक उसे अपना नेचुरलाइजेशन सर्टिफिकेट और अमेरिकी पासपोर्ट समेत नागरिकता से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे। अमेरिकी अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि धोखे या महत्वपूर्ण जानकारी छिपाकर हासिल की गई नागरिकता सुरक्षित नहीं मानी जाएगी। न्याय विभाग ने कहा है कि वह ऐसे मामलों में कार्रवाई जारी रखेगा, जहां नागरिकता प्रक्रिया में धोखाधड़ी की गई हो।

 

गुरमीत सिंह का मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका में गलत पहचान, पुराने इमिग्रेशन रिकॉर्ड छिपाने और अन्य तरह के कथित धोखाधड़ी वाले मामलों में नागरिकता रद्द करने की कार्रवाई पर जोर बढ़ा है। अगस्त में भी भारतीय मूल के एक व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी पहचान के जरिए नागरिकता हासिल करने के मामले में कार्रवाई की खबर सामने आई थी।
 
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!