ओडिशा: भुवनेश्वर में निर्माणाधीन पुल गिरा, 2 लोगों की मौत व 10 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 04:19 PM

bhubaneswar 2 people dead 10 injured after portion of a flyover collapsed

भुवनेश्वर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए।

भुवनेश्वर : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में निमार्णाधीन कटक- पुरी फ्लाईओवर के आज ढहने से दो की मौत हो गई और करीब 15 घायल हो गए जिनमें सात की हालत नाजुक है।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सत्या पटनायक के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी को डांस क्लास से लेने के बाद मोटरसाईकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। सत्या की बेटी और एक अन्य घायल को यहां एम्स भेजा गया है। वहीं एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

घायलों को कैप्टिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें सात लोगों की हालत गंभीर है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर घायल शीतल पटनायक और मृतक की बेटीे को एम्स रेफर किया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सचिव नलिनीकांत प्रधान ने कहा है घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के इंजीनियर और नगर निगम मेयर अनंत नारायण जेना मौके पर पहुंच गये।

पुलिस के अनुसार दमकल और ओडिशा आपदा प्रंबंधन के कर्मी बचाव एवं राहत अभियान में जुटे हुए हैं। मलबे को हटाने के लिए तीन क्रेनों को लगाया गया है। घायलों में अधिकांश पुल का निर्माण कार्य कर रहे मजदूर हैं। राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) की तीन टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मलबे में और लोग फंसे हुए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!