Edited By ,Updated: 17 May, 2017 10:30 AM
बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली 2 सहेलियों दीपा और शिखा (दोनों काल्पनिक नाम) ने पहले अपने कुल देवता के सामने शादी की........
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली 2 सहेलियों दीपा और शिखा (दोनों काल्पनिक नाम) ने पहले अपने कुल देवता के सामने शादी की और फिर उन्हें लगा कि घरवाले नहीं मानेंगे तो दोनों भागकर मुम्बई चली गईं। एक महीने के बाद लौटने पर दोनों वैशाली के एस.पी. से मिलीं और कहा कि हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे।
पटना में जॉब करती है दूल्हा बनी लड़की
दूल्हा बनी लड़की पटना में जॉब करती है जबकि दुल्हन बनी लड़की नाबालिग है और 9वीं की छात्रा है। दीपा और शिखा वैशाली के बिदुपुर की रहने वाली हैं। दोनों पड़ोस में रहती हैं। दीपा 22 साल की है जबकि शिखा नाबालिग है। दोनों एक साथ ज्यादा समय गुजारती थीं। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।