खुलासा: BJP ने इस साल 5 राज्यों के चुनाव में खर्च किए 344 करोड़, सबसे ज्यादा यूपी में

Edited By Anil dev,Updated: 22 Sep, 2022 05:23 PM

bjp assembly elections congress election commission

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में 340 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने इन राज्यों में 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। निर्वाचन आयोग को इन दोनों दलों द्वारा किए गए खर्च संबंधी...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में 340 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने इन राज्यों में 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। निर्वाचन आयोग को इन दोनों दलों द्वारा किए गए खर्च संबंधी सौंपे गए। ब्योरे में यह जानकारी सामने आई है। आयोग ने इन जानकारियों को सार्वजनिक किया है।

PunjabKesari

भाजपा की ओर से दिए गए ब्योरे के मुताबिक उसने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचार अभियान पर 340 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। इसके मुताबिक, भाजपा ने अपने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 221 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़, पंजाब में 36 करोड़ से अधिक और गोवा में 19 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये। 

कांग्रेस द्वारा दिए गए ब्योरे के मुताबिक, उसने इन पांच राज्यों में प्रचार अभियान पर 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। भाजपा और कांग्रेस को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं का चुनाव लड़ने वाले दलों के लिए एक निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रचार अभियान में हुए खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!