Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 04:27 PM
पूर्वोतर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में भाजपा के शानदार प्रदर्शन को देखकर बिहार की राजधानी पटना के भाजपा कार्यालय के कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर छा गई है। इस जश्न में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह...
पटनाः पूर्वोतर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में भाजपा के शानदार प्रदर्शन को देखकर बिहार की राजधानी पटना के भाजपा कार्यालय के कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर छा गई है। इस जश्न में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।
कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगाः नित्यानंद राय
भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष नित्यानंद राय का कहना है कि देश के 21 राज्यों में भाजपा की सरकार बन गई है। कांग्रेस कुछ राज्यों में ही सिमट कर रही गई है बहुत जल्द कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा।
बिहार के उपचुनावों पर भी पड़ेगा इन परिणामों का प्रभावः स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास नारे को जनता ने खुले दिल से स्वीकार किया है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इन नतीजों पर खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इन परिणामों का प्रभाव बिहार के उपचुनावों पर भी पड़ेगा।
जदयू ने भी वयक्त की खुशी
भाजपा के इस बेहतर प्रदर्शन पर बिहार में जदयू ने भी खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि जदयू के साथ से गठबंधन मजबूत हो गया है। आगे आने वाले समय में यह गठबंधन और भी मजबूत होगा।