चंद्रकांत दादा पाटिल बने महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष

Edited By Yaspal,Updated: 16 Jul, 2019 10:34 PM

bjp creates chandrakant dada patil maharashtra state president

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपनी प्रदेश तथा मुंबई इकाई के नये अध्यक्ष नियुक्त किये हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में राजस्व मंत्री चन्द्रकांत दादा पाटिल को प्रदेश इकाई...

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपनी प्रदेश तथा मुंबई इकाई के नये अध्यक्ष नियुक्त किये हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में राजस्व मंत्री चन्द्रकांत दादा पाटिल को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी की एक विज्ञप्ति के अनुसार विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह आशिष शेलर्न का स्थान लेंगे जिन्हें हाल ही में राज्य सरकार में स्कूली शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

पाटिल को केन्द्र सरकार में मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल की जगह प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राव साहेब पाटिल ने आज ही प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र में इस वर्ष अक्टूबर में विधान सभा चुनाव होंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!