रविवार को हैदराबाद जाएंगे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा

Edited By shukdev,Updated: 17 Aug, 2019 10:43 PM

bjp executive president nadda will go to hyderabad on sunday

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे जहां तेदपा और अन्य दलों के नेताओं को भगवा पार्टी का दामन थामने की उम्मीद है। भाजपा के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि नड्डा के यहां दोपहर ...

हैदराबाद: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे जहां तेदपा और अन्य दलों के नेताओं को भगवा पार्टी का दामन थामने की उम्मीद है। भाजपा के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि नड्डा के यहां दोपहर को पहुंचने का कार्यक्रम है। वह दोपहर बाद तीन बजे प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे और बाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लक्ष्मण ने शुक्रवार को कहा था कि तेदपा और अन्य दलों के नेता जनसभा में भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि जनसभा के बाद नड्डा प्रदेश पार्टी कोर समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में तेलंगाना में भविष्य में पार्टी की योजनाओं और जारी सदस्यता अभियान पर चर्चा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नड्डा सोमवार सुबह शहर में पार्टी के सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। दोपहर बाद नड्डा दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!