जामा मस्जिद पर जबरन तिरंगा फहराने पहुंचे बीजेपी नेता, लगे "भारत माता की जय" के नारे

Edited By Yaspal,Updated: 15 Aug, 2018 05:41 PM

bjp leader who came to hoist the forcible tri color at jama masjid

देशभर में आज 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सभी लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच बीजेपी नेता आई. पी सिंह जामा मस्जिद पर जबरन तिरंगा लहराने पहुंच गए।

नेशनल डेस्कः देशभर में आज 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सभी लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच बीजेपी नेता आई. पी सिंह जामा मस्जिद पर जबरन तिरंगा लहराने पहुंच गए। सोशल मीडिया यह घटना तेजी से वायरल हो रही है। बीजेपी नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जामा मस्जिद में तिरंगा फहराया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।

PunjabKesari

आईपी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, टोका-टोकी के बावजूद जामा मस्जिद के प्रांगण में तिरंगा लहरा दिया गया है। शाही इमाम अचानक कहां गायब हो गए, यह एक प्रश्न है। फिलहाल देश में हमें तिरंगा लहराने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं। आज मैंने जामा मस्जिद पर ध्वजारोहण किया रोके जाने के बावजूद। “#MyFlagMYFaith.”


बीजेपी नेता ने लगातार ट्वीट किए, एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 71 साल बाद जामा मस्जिद की छाती पर चढ़कर हमने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वंदे मातरम्। जामा मस्जिद में “भारत माता की जय” और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। वहीं मस्जिद के प्रांगण में शाही इमाम जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है और लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है।

 


सोशल मीडिया पर लोग बीजेपी नेता पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं और जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!