राहुल गांधी के विदेश दौरे भाजपा को नहीं आए रास, कहा- गुप्त अभियान से पर्दा उठाए कांग्रेस

Edited By vasudha,Updated: 31 Oct, 2019 04:05 PM

bjp questioned rahul foreign tours

भाजपा ने वीरवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों और उनकी गोपनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गांधी किसी गुप्त अभियान में लगे हैं। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कहा कि राहुल गांधी के लगातार विदेश दौरे जनहित के विषय हैं क्योंकि...

नेशनल डेस्क: भाजपा ने वीरवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों और उनकी गोपनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गांधी किसी गुप्त अभियान में लगे हैं। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कहा कि राहुल गांधी के लगातार विदेश दौरे जनहित के विषय हैं क्योंकि वह जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने पिछले पांच साल में 16 बार विदेश यात्रा की है जो उनके संसदीय क्षेत्र रहे उत्तर प्रदेश के अमेठी के उनके दौरों से अधिक है। 

 

भाजपा प्रवक्ता ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि यह भी एक वजह है कि अमेठी ने उन्हें नकार दिया। उनकी 16 विदेश यात्राओं में से नौ का गंतव्य स्थान ही नहीं पता। उन्होंने कहा कि इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? क्या वह किसी गुप्त अभियान में लगे हैं? राहुल गांधी इस साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार गये थे। वह केरल के वायनाड से लोकसभा पहुंचे हैं। राव ने गांधी के विदेश दौरों की बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री के 3 जुलाई को लिखे एक पत्र का उल्लेख किया जिसके माध्यम से संसद सदस्यों को उनके लिए तय नियमों के बारे में जानकारी दी गयी है।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री ने संसद सदस्यों को बताया कि उन्हें अपने विदेश दौरों के बारे में संसद को अग्रिम सूचना देनी चाहिए, भले ही यात्राएं विशुद्ध रूप से निजी हों। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा सचिवालय को गांधी की तरफ से उनकी विदेश यात्राओं के बारे में कोई भी सूचना नहीं मिली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथ लेते हुए राव ने कहा कि पूरी दुनिया ध्यान के लिए भारत आती है लेकिन वह बार-बार विदेश जाते हैं। भाजपा नेता ने विदेश यात्राओं पर होने वाले अत्यधिक खर्च की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि गांधी की विदेश यात्राओं में हवाई टिकट, पांच सितारा होटलों में उनके ठहरने से लेकर अन्य खर्च कौन उठाता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!