शत्रुघ्न और यशवंत को चुनाव लड़ाने की कोशिश में आप!

Edited By Anil dev,Updated: 21 Sep, 2018 10:42 AM

bjp shatrughan sinha yashwant sinha aam aadmi party

भाजपा के प्रति बगावती सुर रखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा और केन्द्रीय वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा को आम आदमी पार्टी नजदीक तो ला ही चुकी है, अब चुनाव लड़ाने के लिए भी मंथन किया जा रहा है। इन दोनों नेताओं को मनाने की कोशिशें की जा रही हैं। यशंवत सिन्हा...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): भाजपा के प्रति बगावती सुर रखने वाले शत्रुघ्न सिन्हा और केन्द्रीय वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा को आम आदमी पार्टी नजदीक तो ला ही चुकी है, अब चुनाव लड़ाने के लिए भी मंथन किया जा रहा है। इन दोनों नेताओं को मनाने की कोशिशें की जा रही हैं। यशंवत सिन्हा को नई दिल्ली लोकसभा चुनाव क्षेत्र से और बॉलीवुड के शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हा को पश्चिमी दिल्ली से मैदान में उतारने की चर्चा है। हालांकि, पार्टी स्तर पर किसी भी आप नेता ने इसकी पुष्टि नहीं की। वहीं यशवंत सिन्हा ने भी साफ कह दिया है कि वह चुनाव लडऩे के मूड में नहीं हैं। 

 दोनों नेताओं और पार्टी के बीच चल रही है अच्छी ट्यूनिंग
आम आदमी पार्टी के भीतर से जो खबर मिली है, उसके तहत इन दोनों नेताओं और पार्टी के बीच अच्छी ट्यूनिंग चल रही है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ अच्छी बनती है, ऐसे में दोनों को पार्टी में लाकर चुनाव लड़ाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पहले यह विचार किया जा रहा था कि उत्तरी पूर्वी दिल्ली सीट जहां से भाजपा के मनोज तिवारी सांसद हैं, वहीं से शत्रुघ्न सिन्हा को चुनाव लड़ाया जाए। लेकिन, बाद में इस लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दिलीप पांडेय को चुनाव लड़ाने की बात कही गई। अब जो कोशिश चल रही है उसके मुताबिक शत्रुघ्न को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जाएगा। यहां से भाजपा के प्रवेश वर्मा सांसद हैं। पश्चिमी दिल्ली में बिहार और यूपी के लोगों के साथ पंजाबियों की अच्छी संख्या है। ऐसे में शत्रुघ्न को बिहारी बाबू होने का लाभ मिलेगा और चूंकि उनकी पत्नी पंजाबी है तो इसका भी लाभ मिलेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!