ममता ने तोड़ी लोकतंत्र की मर्यादा: शाहनवाज

Edited By Anil dev,Updated: 05 Feb, 2019 10:41 AM

bjp syed shahnawaz hussain sharda chitfund congress

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शारदा चिटफंड मामले में कोलकाता के पुलिस आयुक्त से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ के प्रयास के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना पर बैठने की कड़ी...

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शारदा चिटफंड मामले में कोलकाता के पुलिस आयुक्त से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ के प्रयास के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना पर बैठने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसा कर उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ दी है। हुसैन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस मुद्दे पर बनर्जी का धरना पर बैठना दर्शाता है कि वह लोकतंत्र की मर्यादाओं को तोड़कर भ्रष्टाचार को पनाह देने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री की हैसियत से वह स्वयं को कानून से ऊपर समझती है। इस घटनाक्रम के बाद उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में लूट और अराजकता पर खामोश नहीं रह सकती।  

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी से सीबीआई ने नौ घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं, अमित शाह को जेल जाना पड़ा। लेकिन भाजपा को कानून पर भरोसा था और है। उन्होंने कहा कि वहीं बनर्जी को अपने भ्रष्टाचारी सिंडिकेट पर भरोसा है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को परेशान करने की नीयत से सीबीआई का इस्तेमाल किया था। केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार किसी को परेशान करने की नीयत नहीं रखती। हुसैन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पूरा परिवार जमानत पर है और वह बनर्जी के पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे है जबकि कांग्रेस की बंगाल इकाई बनर्जी के भष्र्टाचार के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के मामले में आरोप में जेल में है और वह जेल से ही बयान जारी कर रहे है। यही हाल उनके बेटे तेजस्वी का है। उनपर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!