भाजपा ने ओडिशा से अश्विनी वैष्णव को बनाया राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार, BJD करेगी समर्थन

Edited By Yaspal,Updated: 21 Jun, 2019 09:51 PM

bjp to support ashwini vaishnav in rajya sabha by election to bjd

भाजपा ने ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव को शुक्रवार को अपना उम्मीदवार बनाया। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा भी की है जिससे उनकी जीत लगभग निश्चित...

नई दिल्लीः भाजपा ने ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव को शुक्रवार को अपना उम्मीदवार बनाया। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा भी की है जिससे उनकी जीत लगभग निश्चित हो गई है।
PunjabKesari
भाजपा ने कहा, ‘‘पार्टी ने फैसला किया है कि अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार होंगे।'' इसके कुछ मिनटों बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे बात की थी और उनकी पार्टी वैष्णव का समर्थन करेगी।

ओडिशा की 146 सदस्यीय विधानसभा में 112 सदस्यों के साथ बीजद सभी तीनों सीटों पर उपचुनाव जीतने की स्थिति में है। भाजपा की 23 सीटें है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!