कर्नाटक में सियासी घमासान के बाद अब इन राज्यों पर जोर देगी BJP

Edited By vasudha,Updated: 20 May, 2018 12:16 PM

bjp will now focus on this states

कर्नाटक में चुनावी प्रक्रिया की समाप्ति के बाद तेलंगाना भाजपा के लिए लक्षित राज्यों में से एक होगा और पार्टी 2019 में राज्य में होने वाले चुनाव की तैयारी में लग गयी है। यह जानकारी राज्य भाजपा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने दी...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में चुनावी प्रक्रिया की समाप्ति के बाद तेलंगाना भाजपा के लिए लक्षित राज्यों में से एक होगा और पार्टी 2019 में राज्य में होने वाले चुनाव की तैयारी में लग गयी है। यह जानकारी राज्य भाजपा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने दी। तेलंगाना में विधानसभा का चुनाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही कराया जाएगा।

तेलंगाना पर किया जाएगा ध्यान केन्द्रित 
भाजपा नेता ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में अध्यक्ष अमित शाह जी के नेतृत्व में एक बैठक हुई जिसमें तेलंगाना पर जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने थे वो अब हो गये। अब तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा की राजनीतिक स्थिति और चुनाव की योजना का आकलन करने के लिए शाह अगले महीने तेलंगाना आ सकते हैं।  

पन्ना प्रमुख की रणनीति बढ़ाएगी पार्टी
लक्ष्मण ने कहा कि राज्य में भाजपा सांगठनिक रूप से मजबूत है और राज्य में खुद को और बेहतर करने के लिए मतदान केन्द्रों पर‘ पन्ना प्रमुख‘ मॉडल की प्रणाली अपनायी जाएगी। विभिन्न राज्यों में ‘पन्ना प्रमुख’ भाजपा का एक सफल मॉडल रहा है जिसमें एक पन्ना का प्रभारी अपनी सूची में आने वाले मतदाताओं के परिवारों से संपर्क करता है। उन्होंने कहा कि 119 विधानसभा क्षेत्रों में से करीब 40-50 विधानसभा क्षेत्रों में ‘ पन्ना प्रमुख ’ का काम पूरा हो गया है। शेष विधानसभा क्षेत्रों में भी हम एक या दो महीना में काम पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ और कदम भी उठा रही है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!