बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, 1 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

Edited By Pardeep,Updated: 12 Dec, 2020 11:36 PM

bjp workers attacked in bengal 1 dead 6 seriously injured

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भाजपा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप लगाया।

बैरकपुरः पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में शनिवार को भाजपा द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया और पार्टी के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि घटना में छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि हालीशहर क्षेत्र में जिनपर हमला किया गया उसमें सैकत भवाल नाम का एक व्यक्ति भी शामिल था। जब भवाल को कल्याणी स्थित जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालीशहर नगर निकाय के वार्ड संख्या छह में हुए हमले में छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भवाल की हत्या कर दी। हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इन आरोपों से इनकार किया है। 

नैहट्टी से तृणमूल कांग्रेस विधायक पार्थ भौमिक ने कहा कि भवाल की मौत क्षेत्र के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का परिणाम है और भाजपा बेवजह मामले को राजनीतिक रंग दे रही है। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के संयुक्त आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा कि घटना के संबंध में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!